ADITYA MISHRA: केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से एक एक भारतीय को निकालकर भारत वापस ले जाएंगे। यूक्रेन में रूस के हमले के कारण वहां फंस भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में पड़ोसी देशों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वार बनाए गए 4 दूतों की विषेश टीम के सदस्य रिजिजू इससे पहले यूक्रेन के पड़ोसी देश स्लोवाकिया के कोसिसे शहर पहुंचे।
src=”https://www.newsplus24.in/wp-content/uploads/2022/03/GridArt_20220303_170745793-300×200.jpg
किरण रिजिजू ने कहा कि वह मिशन गंगा और यह स्थान तब नहीं छोड़ेंगे, जब तक संकटग्रस्त देश से अंतिम भारतीए को सुरक्षित निकाल नहीं लिया जाता।
https://twitter.com/KirenRijiju/status/1499049507685871623?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1499049507685
यूक्रेन की सीमा पार कर कोसिसे पहुंचे भारतीय छात्रों के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सभी को सुरक्षित निकालना है। हमने पहले ही सभी को आश्वासन दिया है कि हम प्रत्येक भारतीय को सुरक्षित निकाल लेंगे।
उन्होंने कहा यह प्रधानमंत्री का निर्देश है कि हम किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे। जो युद्ध क्षेत्र में हैं, उनकी कुछ मजबूरियां हैं। यहां तक कि हमारे दूतावास के कर्मचारी भी वहां नहीं पहुंच सकते क्योंकि गोलीबारी और बमबारी चल रही है। इसलिए मुश्किलें हैं। निकलना या निकालना इतना आसान नहीं है। परिस्थितियां बहुत चुनौतीपूर्ण हैं लेकिन फिर भी हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।
https://twitter.com/KirenRijiju/status/1499262915769155586?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1499262915769
रिजिजू ने छात्रों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। जिन्होंने कहा कि उन्हें आराम से रखा गया था। छात्रों ने इस अभियान के लिए सरकार को धन्यवाद भी दिया। रिजिजू, ‘spicejet’ के विमान में स्लोवाकिया पहुंचे। इस विमान को यूक्रेन की सीमा पार कर स्लोवाकिया पहुंचे भारतीय नागरिकों को लेने के लिए भेजा गया है।