43200 बार रेप की दर्दनाक कहानी

मैक्सिको की रहने वाली 6 साल की लड़की की है कहानी

229

Aditya Mishra: 

5 साल की उम्र में अधेड़ उम्र का पुरूष किया किडनैप और रेप http://किडनैप और रेप

 रोजाना आते थे 30 से 40 ग्राहक 

12 से 16 की उम्र तक 43000 से अधिक बार हुआ रेप 

ग्राहकों में जज, पादरी, पुलिस सब करते से अपनी हवस पुरी 

अब लड़ती हैं महिलाओं और बच्चियों के अधिकार की लड़ाई 

बालात्कार! यह शब्द अपने आप में एक जघन्य पाप और शोषण के सबसे बड़े साधनों में से एक है। ऊपर शीर्षक में 43,200 बार बलात्कार की बात मिस टाइप नहीं है। यह आंकड़ा बिल्कुल सत्य है और वह भी एक ऐसी लड़की के साथ जिसकी उम्र महज 12 वर्ष थी।

मेक्सिको (Maxico)http://मेक्सिको (Maxico) की रहने वाली कार्ला जेसिंटो (Karla Jacinto) का रेप 5 वर्ष की उम्र से शुरू हुआ और यह सिलसिला करीब 11 वर्षों तक चलता रहा। इस दौरान 12 वर्ष की उम्र तक कुछ गिने-चुने लोगों ने उसका रेप किया। लेकिन 12 वर्ष से 16 वर्ष के बीच उसका जीवन नर्क बना रहा। क्योंकि उसका बलात्कार करने वाला उसे देह व्यापार के नरक में धकेल दिया था। इस चार वर्षों के दौरान इस किशोरी के साथ कुल 43,200 बार अलग-अलग लोगों ने बलात्कार किया।

कार्ला जेसिंटो http://कार्ला जेसिंटोजब अपनी कहानी सुनाती है। तो उसकी आंखों में आंसू नहीं होते हैं। समय और परिस्थितियों से उसके आंसू सूखा दिए हैं। कार्ला के आंसु अब उससे बात करने वाले और देखने वालों के आंखों में होती है। जिस दर्द को उसने सहा है। उससे बड़ा दर्द इस दुनिया में शायद नहीं होगा। इस दर्द ने उसके आंसू सूखा दिए लेकिन दूसरों को लड़ने की प्रेरणा दे डाली। आज कार्ला जेसिंटो भले ही शारीरिक रूप से स्वस्थ है। लेकिन मानसिक रूप से उनकी स्थिति आज भी सुधर नहीं पाई है।

आइए जानते हैं क्या है इस मानव इतिहास के सबसे जघन्य पाप और शोषण की कहानी…

घर की मारी थीं कार्ला

कार्ला जेसिंटो मैक्सिको के एक छोटे से शहर टेनांसिंगो में जन्मी थी। लेकिन 5 साल के इस लड़की का दुर्भाग्य था कि एक ऐसे परिवार में जन्मी जहां हर रोज़ कलह और झगड़े होते रहते थे। कहा जाता है कि एक दिन कार्ला सड़क किनारे खड़ी थीं तभी एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उसके पास आया और आइसक्रीम का लालच दे कर बहला ले गया।

पांच साल की उम्र में हुआ पहला रेप (Five year girl raped)

कार्ला का पहली बार बलात्कार उसी अधेड़ व्यक्ती ने किया जो उसे बहला फुसला कर ले गया था। इसके बाद यह सिलसिला अगले 7 वर्षों तक चलता रहा।

12 साल की उम्र में देह व्यापार में धकेला

करीब 7 वर्षों तक अपने और अपने दोस्तों के साथ मिल कर बलात्कार करने वाला व्यक्ती उसे 12 साल की उम्र में देह व्यापार में धकेल दिया जहां रोज करीब 30 से 40 लोग कार्ला को जबरन अपने हवस का शिकार बनाते थे। इसके बाद अगले चार वर्षों में 43000 से अधिक बार उसके साथ जबरन बलात्कार हुआ।

मैं जब रोती तो लोग हंसते थे

CNN के साथ बात करते हुए कार्ला ने बताया कि “ग्राहकों के साथ मेरा काम 10 बजे सुबह में शूरू होता और यह सिलसिला क़रीब आधी रात को खतम होता। इस दौरान मैं कभी रोती तो कुछ लोग मेरे ऊपर हंसते थे।” इसके बाद मै अपनी आंखे बंद कर लेती थी, ताकि वो लोग मेरे साथ जो कर रहें हैं उसके बारे में कुछ महसूस ना हो।”

जज, पादरी, पुलिस सब करते थे रेप 

(Judges, police, priests and Pastors raped)http://(Judges, police, priests and Pastors raped)

कार्ला बताती हैं, उस नरक भरे जीवन में कई ऐसे लोग मेरे ग्राहक के रूप में आते की मुझे उनसे घिन्न आने लगी थी। वो बताती हैं, मेरे क्लाइंट के रुप में ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी, जज, पादरी, पुजारी सब आते लेकिन मुझ पर कभी किसी को तरस नहीं आई। इसलिए वो कभी बाहर नही भागना चाही क्योंकि उनको इन सब से मदद की उम्मीद समाप्त हो चुकी थीं।

अब करती लड़ती हैं महिलाओं के हक की लड़ाई 

कार्ला अब महिलाओ के हक की लड़ाई लड़ती हैं। साथ ही देह व्यापार आदि में समाई हुई महिलाओ के प्रति विशेष आंदोलन और समाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहीं हैं। कार्ला संयुक्त राष्ट्र परिषदhttp://संयुक्त राष्ट्र परिषद में भी अपना भाषण दे चुकी हैं।

  • Instagram id: karla.jacinto 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.