एकमात्र महिला प्रवक्ता सुहेली मेहता को जदयू ने हटाया, अध्यक्ष ने लगाया अनुशासनहीनता का आरोप

पदच्युत किए जाने के बाद एक टीवी चैनल से बात करते हुए सुहेली मेहता का दर्द छलक पड़ा। उन्होने पूछा आखिर उनकी गलती क्या है? बातचीत में सुहेली मेहता ने कहा था कि पार्टी प्रवक्ता पद से हटाने संबंधी उन्हें मात्र एक पत्र मिला है, जिसमें पद से हटाए जाने का कारण का जिक्र नहीं है।

76

पटना
Aditya Mishra:

जनता दल यूनाइटेड की इकलौती महिला प्रवक्ता डॉ सुहेली मेहता (Suheli Mehta JDU) को उनके पद से हटा दिया गया है। प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। सुहेली जदयू की इकलौती महिला प्रवक्ता थीं, जिन्हें 5 जुलाई 2019 को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था।

वहीं, पदमुक्त किए जाने के बाद एक टीवी चैनल से बात करते हुए सुहेली मेहता का दर्द छलक पड़ा। उन्होने पूछा आखिर उनकी गलती क्या है? बातचीत में सुहेली मेहता ने कहा कि पार्टी प्रवक्ता पद से हटाने संबंधी उन्हें मात्र एक पत्र मिला है, जिसमें पद से हटाए जाने का कारण का जिक्र नहीं है।

इसके बाद रात करीब 10 बजे एक टीवी रिपोर्टर से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि ‘पार्टी और संगठन का अपना एक संविधान और अनुशासन है, इसके साथ समझौता नहीं किया जायेगा।

इसके पहले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि पार्टी में जो भी अच्छा काम नहीं कर करेंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। संगठन में बेहतर काम करने वालों को जगह दी जाएगी।

बता दें कि ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी और संगठन में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। बीते दिनों संजय सिंह को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था। अब सुहेली मेहता की छुट्टी कर दिया गया।

पाट्री सूत्र बताते हैं कि सुहेली पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की करीबी हैं। लिहाजा, पार्टी में चल रहे मतभेद के कारण यह फैसला लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.