गौतम अडानी की संपत्ति 200 परसेंट बढ़ी, दुनिया के इस बड़े अमीर को पीछे छोड़ा

295

ADITYA MISHRA:

गौतम अडानी के सितारे पिछले कई वर्षों से चमक रहें हैं। उनकी कंपनियां काफ़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहीं है। इसलिए कंपनियों के प्रदर्शन में उछाल के कारण उनकी दौलत दिन दोगुनी और रात चौगुनी बढ़ रही है। यहीं कारण है कि गौतम अडानी अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पांचवे स्थान पर विराजमान हो चुके है।

गौतम के इस सफलता से कभी दुनिया के सबसे अमीर रहे वॉरेन बफेट पीछे छूट चुके हैं। फोर्ब्स बिलिनेयर इंडेक्स (Forbs Billionier index) पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, गौतम अडामी की कुल दौलत 122.4 बिलियन डॉलर हो गई है, जबकि 121.7 बिलियन डॉलर के साथ वॉरेन बफेट पीछे रह गए हैं। अडाणी से आगे अब बिल गेट्स, बर्नार्ड ऑर्नोल्ट, जेफ बेजोस और एलन मस्क हैं।

बिलगेट्स को भी पीछे छोड़ देंगे अडानी

एलन मस्क की कुल संपत्ति 270 बिलियन डॉलर है। उसके बाद जेफ बेजोस की दौलत 170 बिलियन डॉलर, बर्नार्ड ऑर्नोल्ट की दौलत 162.4 बिलियन डॉलर और बिल गेट्स की दौलत 130.2 बिलियन डॉलर है। गौतम अडाणी बिल गेट्स से महज 8 बिलियन डॉलर दूर है। अगर यह रफ्तार बनी रहती है तो वे अगले दो सप्ताह के भीतर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

कोरोना में तेजी से बढ़ी संपत्ति

जब दुनिया अपने जेब खाली कर रही थी उस समय गौतम अडानी अपनी जेब भर रहे थे। गौतम अडाणी की संपत्ति में कोरोना काल में भयंकर उछाल देखनेको मिला। 2020 में इनकी संपत्ति महज 8.9 बिलियन डॉलर थी। 2021 में यह बढ़कर 50.5 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। 2022 में यह 90 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। गौतम अडाणी की संपत्ति में साल 2022 में अब तक 43 बिलियन डॉलर का उछाल आया है।

एक साल में 200 प्रतिशत बढ़ी संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, आज से ठीक एक साल पहले यानी 24 अप्रैल 2021 को उनकी दौलत 56.1 बिलियन डॉलर थी। आज उनकी दौलत बढ़कर 119 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई। अडाणी ग्रुप की सात कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हैं। इनमें से छह कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

कितनी बड़ा है अडानी का कारोबार, आगे भी है निवेश की योजना

ऑस्ट्रेलिया में अडाणी के पास विश्व के सबसे बड़े कोल माइन कर्माइकल कोल माइन का अधिकार है। इसके साथ, गौतम अडाणी का कारोबार इन्फ्रास्ट्रक्चर, पावर जेनरेशन, कमोडिटी, पोर्ट, एयरपोर्ट, रियल एस्टेट तक फैला हुआ है। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी में भी उनकी बड़ी योजना है। गौतम अडाणी की योजना दुनिया में सबसे बड़ी ग्रीन एनर्जी की कंपनी बनने की है। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए वे आने वाले समय में 70 बिलियन डॉलर का भारी भरकम निवेश करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.