योगी तैयार दूसरी बार

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की सपथ ली है, इसके साथ उन्होंने उत्तरप्रदेश के पिछले 31 वर्षों के इतिहास में दूसरी बार सत्ता में आने वाले मुख्य्मंत्री बन गए हैं।

170

Aditya Mishra
लखनऊ:

शुक्रवार संध्या उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी योगी आदित्यनाथ को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री योगी के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में 16 विधायक भी शपथ ले रहे हैं। योगी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ साथ बीजेपी और NDA शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके साथ ही योगी कैबिनेट के लिए 52 मंत्रियों की सूची तैयार की गई है। ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री (Dupty Chief Minister of UP) बनाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कई बड़े संत भी लखनऊ पहुंचे। इन संतों में आचार्य बालकृष्ण, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि महाराज, रजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी शामिल हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.