पेट्रोल डीजल की कीमतों पर क्या बोले हरदीप सिंह पुरी

आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹15 प्रति लीटर तक देखी जा सकती है।

155

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मगंलवार को उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। जिनमें यह कहा जा रहा था कि रूस युक्रेन युद्व के बिच कच्चे तेल की कीमतों में रिकार्ड वृद्धि हुई है जिसका असर भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर पड़ेंगी।
रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि चुनावों के कारण ही बीते चार महीने से ईंधन के दाम स्थिर हैं।

इस पर चुनाव खत्म होने के एक दिन बाद पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि चुनावों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव न होने से कोई संबंध नहीं है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह कहना कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण हमने कीमतें नहीं बढ़ाई थीं। यह कहना बिल्कुल गलत होगा। आप (पत्रकारों) आसानी से समझ सकते हैं कि तेल की कीमतें कैसे निर्धारित होती हैं।
उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों को लेकर कंपनियों को तय करना है, क्योंकि उन्हें भी बाजार में बने रहना है। तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने आगे कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण हम भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे। आगे हम जो भी निर्णय लेंगे वह हम अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लेंगे।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 12 दिनों से युद्ध जारी है और इस युद्ध का बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 140 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। जो दिसंबर 2021 में 60 डॉलर के करीब था।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹15 प्रति लीटर तक देखी जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.