शेखपुरा। शिक्षक पिंटू रजक, बीते दिन दिनांक 27 दिसंबर 2024 के सुबह इनके सीने में गोली मार दी गई। घटना के बाद ली गई यह तस्वीर चिंता का विषय है। बिहार में अपराधियों के हौसले निश्चित रूप से बुलंद हैं।
शेखपुरा में भी अपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि हुई। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हुआ है। उसी का नतीजा है कि एक शिक्षक को अपनी जान गंवानी पड़ी। पिंटू रजक जिले के हुसैनाबाद निवासी थे और गुनहेसा गांव में प्रधानाध्यापक थे।
हालांकि स्कूल में इनका एक आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।