नेहरू युवा केंद्र संगठन के ओर से एक पेड़ मां को समर्पित।

नेहरू युवा केंद्र संगठन के ओर से एक पेड़ मां को समर्पित।

71
संवाददाता रितिक राज वर्मा

वैशाली। जिले के वैशाली प्रखंड के अबुलहसनपुर पंचायत में नेहरू युवा केंद्र के SBN क्लब पौनीहसनपुर वैशाली के द्वारा “एक पेड़ मां के नाम ” कार्यक्रम के तहत पेड़ लगाया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन की जिला युवा अधिकारी सुश्री श्वेता सिंह और नेहरू युवा केंद्र के केदार सिंह उपस्थित हुए जिसमें जिला युवा अधिकारी ने लोगों को जागरूक किया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि पेड़ लगाया जाए, जिससे हमारा स्वास्थ और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। इस कार्यक्रम के आयोजक SBN क्लब के अध्यक्ष श्री सत्यम तिवारी, जिला युथ आइकन करण तिवारी, निशांत, अंकित, आयुष, विकास, विक्की के साथ लगभग सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.