महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे ने ली सपथ, फडणवीस होंगे उपमुख्यमंत्री

बीजेपी 106 सीटों के साथ एकनाथ की नई सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है।

265

Aditya Mishra:

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे ने सपथ

महाराष्ट्र की राजनीति में महीनों से चल रहे उठापटक के बाद आज शिवा सेना के बागी विधायकों का दल भाजपा के समर्थन से महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की नेतृत्व में सरकार बनाने में सफल रही।

सरकार के अल्पमत में आने के बाद बुधवार शाम सात बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल श्री खोशियारी को अपना इस्तीफा दे दिया।

तब से कयास लगाए जा रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्य्मंत्री होंगे लेकिन आज (गुरूवार) शाम शिंदे से मुलाकात के बाद एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा कर सबको चौका दिया।

इसके बाद भारतीए जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दिल दिखाते हुए मुख्य्मंत्री पद एकनाथ शिंदे को दे दिया है। लेकिन हम अनुरोध करते हैं कि फडणवीस मंत्रीमंडल में शामिल हों, जिसे फडणवीस ने स्वीकार कर लिया।

Photo: DD NEWS

Leave A Reply

Your email address will not be published.