पटना में द टाइगर इवेंटस, महिला कल्याण मंच ट्रस्ट और सेंट्रल हयूमैन राइटस संस्था की ओर से आयोजित महिला प्रेरित सम्मान में 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाली 101 महिलाओं को महिला प्रेरित सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पटना की उप महापौर श्रीमती रेश्मी चंद्रवंशी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनता दल यूनाईटेड की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, श्रीमती श्वेता विश्वास, अपना संसार के डायरेक्टर राजू कुमार,अर्चना कुमारी इंस्पेक्टर साइबर थाना पटना, डॉ अनामिका, प्रेम कुमार,अलका मिश्रा,ज्योति मिश्रा,पुष्पा तिवारी,आरजे रामा मूर्ति तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Newsplus24 के हेड और Mr and Miss Globe star के फाउंडर विवेक निराला का भी साथ मिला |
द टाइगर इवेंटस के डायरेक्टर केशरी टाइगर ने बताया कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। इसे ही सम्मान लोगों देते रहेंगे |