मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव में किया गया विवाद।

मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव में किया गया विवाद।

50
संवाददाता रितिक राज वर्मा

खुसरूपुर। नगर मंडल के बडी़ दुर्गा स्थान, चट्टीपर स्थित हाथीखाना में खुसरुपूर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दीपक कुमार लाल के अध्यक्षता में, नगर मंडल के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, सदस्यों के उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु नारायण चौबे और जिला मंत्री प्रीति कुमारी उपस्थित रहें। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में मंडलाध्यक्ष के पद पर पुनः सोनी जसवाल का नाम आने पर इसका पूर्ण रूप से विरोध करने का निर्णय किया है।

सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि खुसरूपुर नगर मंडल के पद पर नए कार्यकर्ता को चयन किया जाए, अगर ऐसा नहीं हो पाया तो कार्यकर्ताओं ने विरोध करने का फैसला लिया है और इसकी सूचना जिला अध्यक्ष प्रदेश संगठन महामंत्री प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी को अवगत कराने का फैसला किया गया है ।

इस बैठक में सुमन कुमार ,उदय शंकर भारतीय,देवकांत प्रसाद , देवीलाल कुमार,विवेक राज वर्मा,संजय साह,अशोक वर्मा,सागर पंडित,रवीश गुप्ता,प्रेम कुमार, कपिलदेव प्रसाद,राधे श्याम विश्वकर्मा, विजय कुमार जुली कुमारी ,मुकेश कुमार ,अशोक कुमार सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.