अगामी पर्व त्योहार दीपावली काली पूजा, छठ पूजा के मद्देनजर रेल परिक्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था/सुरक्षा-व्यवस्था संधारण हेतु Hybrid Mode में समन्वय बैठक का आयोजन।

अगामी पर्व त्योहार दीपावली काली पूजा, छठ पूजा के मद्देनजर रेल परिक्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था/सुरक्षा-व्यवस्था संधारण हेतु Hybrid Mode में समन्वय बैठक का आयोजन।

31
संवाददाता रितिक राज वर्मा

पटना। दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के अध्यक्षता में अगामी पर्व त्योहार दीपावली/काली पूजा, छठ पूजा के मद्देनजर रेल परिक्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, विधि- व्यवस्था/सुरक्षा-व्यवस्था संधारण हेतु Hybrid Mode में (समन्वय बैठक) का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), पटना, सहायक मंडल रेल प्रबंधक, डी.डी.यू., सीनियर डी.सी.एम., दानापुर, पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था-1) पटना, ए.डी.एम. (विधि-व्यवस्था), पटना, एस.डी.एम. जगदीशपुर (आय), ए.डी.एम. बक्सर, स्टेशन प्रबंधक, पटना जंक्शन, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, पटना, पुलिस उपाधीक्षक (गु.) गया, रेल पुलिस उपाधीक्षक (गु.), जहानाबाद, रेल जिला पटना अंतर्गत के सभी जिला प्रशासन/जिला पुलिस प्रशासन एवं रेल जिला पटना के सभी रेल पुलिस उपाधीक्षक/रेल पुलिस निरीक्षक रेल थानाध्यक्ष आदि सभी पदाधिकारी Online/Offline Mode में भाग लिए। उक्त समन्वय बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा अगामी पर्व त्यैहार के म‌द्देनजर विशेष सुरक्षात्मक कार्रवाई भीड़ नियंत्रण एवं अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.